
बुंदेली कलाकारों को मेला समिति ने किया सम्मानित1
छतरपुर। जिला मुख्यालय के समीपी ग्राम बूढ़ा में मकर संक्रांति के उपलक्ष्य में आयोजित 5 दिवसीय मेले का शनिवार को लोकनृत्य राई की प्रस्तुति के साथ समापन हुआ। समापन समारोह में मेला समिति द्वारा बुंदेली कलकारों को सम्मानित भी किया गया।ग्राम पंचायत बृजपुरा के सरपंच पंकज मिश्रा ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी बूढ़ाबांध में 5 दिवसीय संक्रांति मेले का आयोजन किया गया। उन्होंने बताया कि उक्त आयोजन पिछले 82 वर्षों से होते आ रहा है, जिसमें मुख्य आकर्षण मेले के अंतिम दिन होने वाली लोकनृत्य राई की प्रस्तुति होती है। शनिवार को मेले के समापन समारोह में लोकनृत्य राई की प्रस्तुति हुई, जिसे देखने के लिए सैकड़ों लोग कार्यक्रम स्थल पर मौजूद थे। राई नृत्य के बाद बुंदेली कलाकार अंजली कुशवाहा और परशुराम अवस्थी को मेला समिति की ओर से रामप्रसाद मिश्रा और अशोक मिश्रा ने शॉल-श्रीफल तथा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। वहीं परशुराम अवस्थी ने राई नृत्यांगनाओं के साथ बुंदेली गायन भी किया।









