Home डेली न्यूज़ शराबी पति से परेशान महिला ने पी लिया फिनायल

शराबी पति से परेशान महिला ने पी लिया फिनायल

20
0
Jeevan Ayurveda

।छतरपुर। बमीठा थाना क्षेत्र के ग्राम गंज की रहने वाली एक महिला अपने शराबी पति से इस कदर तंग आ गई कि नाराजगी में उसने फिनायल का सेवन कर लिया। गनीमत रही कि परिजन तुरंत उसे अस्पताल ले आए और समय पर उपचार मिलने से उसकी जान बच गई। प्राप्त जानकारी के मुताबिक रविवार की रात गंज निवासी 27 वर्षीय हिना खटीक का उसके शराबी पति संतोष खटीक के साथ विवाद हुआ, जिसके बाद उसने फिनायल का सेवन कर लिया था। बताया गया है कि संतोष और हिना का विवाह 7 वर्ष पहले हुआ था लेकिन अभी तक उन्हें संतान नहीं हुई है। संतोष को शराब पीने की आदत है, जिसको लेकर आए दिन दोनों के बीच विवाद होता रहता है। बताया गया है कि फिनायल का सेवन करने के बाद परिजन पहले उसे स्थानीय अस्पताल लेकर गए थे लेकिन जब उसकी हालत में सुधार नहीं हुआ तो चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया, जहां उसका इलाज जारी है।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here