Home डेली न्यूज़ विवेकानंद वाचनालय एवं जन सूचना केंद्र का हुआ शुभारंभ

विवेकानंद वाचनालय एवं जन सूचना केंद्र का हुआ शुभारंभ

27
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। युवाओं के प्रेरणा स्रोत, विश्व में भारत का मान बढ़ाने वाले स्वामी विवेकानंद के जन्म दिवस पर विगत रोज गौरिहार विकासखंड अंतर्गत ग्राम बरहा में स्वामी विवेकानंद वाचनालय एवं जन सूचना केंद्र का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में गांव के सरपंच, सचिव के साथ-साथ जनपद सदस्य एवं विद्यालय के शिक्षक गण उपस्थित रहे। मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद के निर्देशन में नवांकुर संस्था सिद्ध बाबा नेहरू युवा मंडल पड़वार एवं ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति द्वारा स्वामी विवेकानंद वाचनालय एवं जन सूचना केंद्र को प्रारंभ किया गया है। इस संस्थान के प्रारंभ होने से युवाओं को न केवल रोजगार के संबंध में जानकारियां मिलेंगी बल्कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में भी सूचनाएँ प्राप्त होगी। कार्यक्रम के दौरान स्वामी जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला गया।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here