
छतरपुर। अन्तर्मना आचार्य प्रसन्न सागर महाराज एवं उपाध्याय मुनिश्री पीयूष सागर महाराज ससंघ का आज छतरपुर में मंगल प्रवेश कल यानि की 12 जनवरी 2025 को सुबह 7 बजे बिजावर नाका स्थित चन्द्रप्रभु चैत्यालय से होगा। जैन समाज के डॉ. सुमति प्रकाश जैन तथा उपाध्यक्ष रीतेश जैन के अनुसार आचार्यश्री जनसमूह के साथ मुख्य मार्ग से छत्रसाल चौक होते हुये पुरानी तहसील प्रांगण लगभग 9 बजे पहुचेंगे। यहां एक भव्य धर्मसभा का आयोजन होंगा, जिसमें हजारो की संख्या में उनके जैन तथा जैनेतर भक्त उनके मंगल प्रवचनों का लाभ लेंगे। उल्लेखनीय है कि आचार्य प्रसन्न सागर महाराज 14 वर्षों बाद अपनी जन्मभूमि छतरपुर आ रहे हैं, जिसके लिए नगर के जैन मंदिरों की नयनाभिराम विद्युत सज्जा की गई है। जैन समाज के अध्यक्ष अरुण जैन अन्नू, उपाध्यक्ष अजय फट्टा, रीतेश जैन, महामंत्री स्वदेश जैन, कोषाध्यक्ष जितेन्द्र जैन, सहमंत्री अजित जैन एवं व्यवस्थापक आरके जैन सहित समस्त कार्यकारिणी ने आचार्यश्री की मंगल आगवानी में उपस्थित होकर पुण्यर्जन करने का आव्हान किया है।









