Home डेली न्यूज़ ड्रीमलैंड स्कूल में आयोजित हुआ यातायात जागरूकता सत्र

ड्रीमलैंड स्कूल में आयोजित हुआ यातायात जागरूकता सत्र

30
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। पुलिस अधीक्षक श्री अगम जैन के निर्देशन में छतरपुर यातायात प्रभारी बृहस्पति साकेत द्वारा सड़क दुर्घटनाओं, बचाव हेतु जिले के शैक्षणिक संस्थानों, सार्वजनिक स्थलों में निरंतर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया जा रहे हैं, इसी क्रम में शुक्रवार को शहर के ड्रीमलैंड स्कूल में यातायात पुलिस द्वारा यातायात जागरूकता सत्र आयोजित किया गया।इस दौरान यातायात प्रभारी बृहस्पति साकेत ने उपस्थित सभी छात्र-छात्राओं से वार्ता कर शैक्षणिक स्थिति जानी। सभी शिक्षकों, विद्यालय के स्टाफ एवं नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्र से संबंधित छात्र-छात्राओं से यातायात जागरूकता के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई। सभी को परिवार की जिम्मेदारियों को दृष्टिगत रखते हुए वाहन चलाने की सलाह दी गई। छात्र-छात्राओं के साथ-साथ यातायात नियमों के पालन हेतु उपस्थित प्राध्यापक एवं विद्यालय के स्टाफ से अपील की गई। इसके साथ ही शीत ऋतु के दौरान वाहन चलाते समय किन किन सावधानियों को ध्यान में रखना चाहिए ताकि सड़क दुर्घटनाओं से बचा जा सके, इस सम्बन्ध में भी स्कूल के छात्र छात्रों एवं स्कूल के वाहन चालकों को विस्तृत जानकारी दी गई। जागरूकता कार्यक्रम में यातायात प्रभारी निरीक्षक बृहस्पति साकेत द्वारा यातायात एवं एक सुसज्जित सुरक्षित सड़क संस्कृति का विकास कैसे करे, के बारे में संवाद कर जानकारी साझा की गई।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here