
बमीठा थाना क्षेत्र के ग्राम बरेठी में 26 दिसंबर को हुई हत्या के मामले में 4 आरोपियों पर प्रकरण पंजीबद्ध किया गया था, जिसके सभी आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। थाना प्रभारी निरीक्षक आशुतोष श्रोत्रिय ने बताया कि तीन आरोपी रामप्रताप सिंह परमार, ज्ञानेंद्र सिंह परमार और अरविंद सिंह परमार को पहले गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि चौथे आरोपी धर्मेंद्र सिंह परमार पिता लल्लू राजा निवासी ग्राम बरेठी सोमवार को गिरफ्तार हुआ है। उन्होंने बताया कि धर्मेंद्र सिंह के विरुद्ध मारपीट, अपहरण और एससी-एसटी के 2 अपराध पहले से भी दर्ज हैं। उसे न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।








