Home डेली न्यूज़ पुलिस ने आधा दर्जन जिला बदर आरोपियों की कराई परेड

पुलिस ने आधा दर्जन जिला बदर आरोपियों की कराई परेड

25
0
Jeevan Ayurveda

जानकारी एकत्रित कर तैयार किए जा रहे डोजियर

छतरपुर। पुलिस द्वारा अपराधों के नियंत्रण हेतु एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है, जिसके तहत निगरानी, गुंडा बदमाश, आदतन अपराधी, दो या दो से अधिक बॉडी ऑफेंस एवं प्रॉपर्टी ऑफेंस अपराध वाले अपराधियों को थाने में बुलाकर, उनकी परेड करवाई जा रही है। इसके साथ ही पिछले 6 वर्षों में जिला बदर रह चुके आरोपियों को भी थाने में बुलाया जा रहा है। अभियान के माध्यम से पुलिस अपराध नियंत्रण हेतु जानकारी एकत्र कर डोजियर कर रही है।पुलिस अधीक्षक अगम जैन ने बताया कि छतरपुर पुलिस के प्रतिवेदन पर जिला दंडाधिकारी द्वारा वर्ष 2019 से 2024 तक 6 वर्षों में 200 से अधिक अपराधी जिला बदर किए गए हैं, जिन्हें संबंधित थानों में बुलाकर परेड कराई जा रही है। इसके साथ ही जो जिला बदर आरोपी बाहर मजदूरी या अन्य किसी कारण से बाहर है उसकी भी समस्त जानकारी एकत्र की जा रही है। सभी जिला बदर रहे आरोपियों के संपर्क नंबर, वर्तमान एवं स्थाई निवास, वर्तमान स्थिति, आर्थिक स्थिति एवं व्यवसाय, अन्य थाना क्षेत्र में अपराधिक रिकॉर्ड इत्यादि जानकारी एकत्र कर डोजियर तैयार किया जा रहा है। जिला बदर रह चुके आरोपियों को अपराध से दूर रहने हेतु निर्देश दिए जा रहे हैं, अपराध में पुन: लिप्त पाए जाने पर सख्त से सख्त कार्यवाही हेतु चेतावनी दी जा रही है। पुलिस द्वारा यह अपील भी की जा रही है कि अपराध से हटकर अच्छे माहौल एवं संगत में रहें, परिवार के स्वास्थ्य एवं बच्चों के शिक्षा एवं भविष्य पर ध्यान दें। पुलिस की समझाइस से अधिकांश आरोपियों द्वारा अपराध से दूर रहने हेतु प्रण लिया जा रहा है, इसके नकारात्मक प्रभाव को बताते हुए सभी को संदेश दे रहे हैं कि अपराध से दूर रहें अपराध में ना पड़े। अपराध में लिप्तता से स्वयं की जिंदगी के साथ-साथ परिवार एवं भविष्य में नकारात्मक प्रभाव पड़ता है।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here