Home डेली न्यूज़ आरोप: मंदिर में प्रसाद चढ़ाया तो सरपंच ने कर दिया बहिष्कार

आरोप: मंदिर में प्रसाद चढ़ाया तो सरपंच ने कर दिया बहिष्कार

25
0
Jeevan Ayurveda

ग्रामीणों ने पुलिस अधीक्षक से की शिकायत, कार्रवाई की मांग

छतरपुर। मंगलवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे ग्राम अतरार के ग्रामीणों ने गांव के सरपंच पर आरोप लगाते हुए कहा कि गांव के मंदिर में प्रसाद चढ़ाने और प्रसाद खाने वाले लोगों का सरपंच द्वारा बहिष्कार कर दिया गया है, जिस कारण से गांव के लागे उन्हें अपने घर नहीं बुला रहे हैं। आवेदन देकर परेशान ग्रामीणों ने कार्रवाई की मांग की है।अतरार निवासी जगत अहिरवार ने बताया कि 20 अगस्त 2024 को उसने गांव के तलैया वाले बब्बा जू मंदिर में पुजारी के हाथ से प्रसाद चढ़वाया था और यह प्रसाद गांव के कुछ लोगों में बांटा था। जगत अहिरवार के मुताबिक वह दलित समाज से आता है जिस कारण से गांव के सरपंच संतोष अहिरवार को यह बात रास नहीं आई और उन्होंने जगत अहिरवार के साथ-साथ उसका प्रसाद खाने वाले लोगों का बहिष्कार कर दिया है और अब गांव के लोग उन्हें अपने घर पर नहीं बुला रहे हैं। सरपंच द्वारा किए गए इस कृत्य से ग्रामीण मानसिक रूप से प्रताडि़त हैं। एसपी को आवेदन देकर ग्रामीणों ने कार्रवाई की मांग रखी है।

Ad

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here