
टीकमगढ़। तेज रफ्तार बिना नंबर सडक़ों पर फर्राटे भरते डंफर और मुरम आदि ले जाते दंबगों के वाहनों को लेकर प्रशासन की चुप्पी हादसों का कारण बने हुए हैं। सुविधा शुल्क के प्रभाव में बढ़ती उदासीनता के कारण ही वाहन चालकों की मनमानी और उदासीनता का सिलसिला जारी बना हुआ है। नए साल का आगाज भी कुछ ठीक नहीं हुआ है। यहां 2025 के आरंभ में ही सडक़ हादसा मातमी खबर लेकर आया। बताया गया है कि जिले के दिगौड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले बम्होरी बराना गांव में एक बाइक दूध के टैंकर से जा टकराई, जिसमें एक की मौत हो गई। वहीं दो गंभीर रूप से घायल हो गए है। जिन्हें जिला अस्पताल से झांसी मेडिकल कॉलेज के लिए रेफ र किया गया है। घटना में मृत हुए युवक का नाम फूलचंद्र रैकवार पिता फुदी रैकवार निवासी लाखरोन दिगौड़ा पुलिस ने जिला अस्पताल में पीएम करा कर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। दिगौड़ा पुलिस द्वारा दूध के टैंकर को थाने में रखवाया है। वाहन चालक मौके से फरार बताया जा रहा है। मामले पुलिस द्वारा मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया है।








