
नौगांव। बुंदेलखंड जनकल्याण समिति के सदस्यों द्वारा एक और सरहनीय कार्य किया जा रहा है। शहर की सड़कों से लेकर हाइवे और फोरलेन पर घूम रहे आवारा मवेशियों के गले में रेडियम बेल्ट पहनाए जा रहा है ताकि सड़क दुर्घनाओं पर अंकुश लग सके। हाइवे से फोरलेन की सड़कों पर डेरा जमाए बैठे आवारा मवेशियों से आवागमन प्रभावित हो रहा है। खासकर रात के समय सड़क पर घूमते ये पशु हादसों का कारण बन रहे हैं। जिसकों लेकर बुंदेलखंड दाल मिल के डायरेक्टर एवं बुंदेलखंड जनकल्याण समिति के अध्यक्ष राहुल साहू द्वारा अनूठी पहल की शुरूआत की है।समिति के सदस्यों के साथ आवारा पशुओं को रेडियम बेल्ट पहनाए जा रहा है। यह रेडियम बेल्ट घने कोहरे एवम् रात के समय वाहन चालकों के लिए एक चेतावनी के रूप में काम करते है। जिससे वाहन चालक सतर्क हो जाते है ओर सड़क दुर्घटनाओं को रोकने में काफी सहायक होते। श्री साहू का कहना है कि इस तरह के छोटे प्रयास बड़े बदलाव ला सकते हैं । जो पशुओं व मानव दोनों की सुरक्षा सुनिश्चित का एक अच्छा कदम है। बुंदेलखंड जनकल्याण समिति द्वारा किए जा रहे इस प्रयास की शहर में सराहना हो रही है। इस कार्य में ऋषभ साहू, शरद गुप्ता, पीयूष नैक, शंकर, संस्कार, विशाल साहू, अतुल सेन, कलश सोनी, दिव्यांश, सुधांशु, निक्की रैकवार, वेदांत अग्रवाल, संस्कार असाटी, ब्रजेश सेन द्वारा पशुओं को रेडियम बेल्ट पहनाने में मदद की जा रही है। ज्ञात हो कि श्री साहू द्वारा बीते कई सालों से आवरा मवेशियों के लिए चारा पानी से लेकर घायल पशुओं के उपचार के लिए निरंतर सहयोग किया जा रहा है।









