Home डेली न्यूज़ गंज स्कूल के पास से शराब दुकान हटाने की मांग

गंज स्कूल के पास से शराब दुकान हटाने की मांग

48
0
Jeevan Ayurveda


छतरपुर। बमीठा क्षेत्र के ग्राम गंज में स्कूल के समीप से शराब की दुकान हटाने और क्षेत्र में हो रही अवैध शराब बिक्री पर रोक लगाने की मांग को लेकर स्कूली बच्चों के साथ सामाजिक कार्यकर्ता गोविंद सिंह नेमंगलवार को कलेक्टर की जनसुनवाई में ज्ञापन सौंपा।
गोविंद सिंह ने बताया कि क्षेत्र के हर गांव में दो-दो स्थानों पर खुलेआम शराब बिक्री हो रही है, जिससे युवा वर्ग बर्बादी की कगार पर है। उन्होंने गंज स्कूल के पास संचालित शराब ठेके को तत्काल हटाने और शराब टेंडर निरस्त करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि पिछली जनसुनवाई में दिए गए आवेदन के बाद आबकारी विभाग की टीम ने स्कूल और सडक़ से दुकान की दूरी नापी, लेकिन दुकान अब तक नहीं हटाई गई।
इस मुद्दे पर गोविंद सिंह और आबकारी इंस्पेक्टर जितेंद्र शर्मा के बीच बहसबाजी भी हुई। जितेन्द्र शर्मा का कहना था कि दुकान हटाना उनका काम नहीं है, उनका काम केवल जांच करना है, जो उन्होंने पूरा कर लिया है।
ज्ञापन में स्कूल के आसपास शराब की दुकान के कारण बच्चों पर पड़ रहे दुष्प्रभाव को रेखांकित करते हुए त्वरित कार्रवाई की मांग की गई है।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here