
छतरपुर। रविवार को भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह के निधन पर शहर के गांधी आश्रम में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी संगठन के शंकरलाल सोनी और गांधी आश्रम की दमयंती पाणी द्वारा श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया, जिसमें शहर के समाजसेवियों, गणमान्य नागरिकों, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी संगठन, गांधी स्मारक निधि, विनोबा जयप्रकाश कवि साहित्यकार, प्रमुख पेंशनर्स एसोसिएशन, जैन मिलन, चरण पादुका सेवा समिति, सार्थक पहल, महर्षि विद्या मंदिर, दर्शना महिला समिति, क्रिश्चियन एवं मुस्लिम गणमान्य एवं अधिवक्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की और दो मिनिट का मौन धारण कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
इस अवसर पर हुई सर्वधर्म समभाव प्रार्थना सभा में महर्षि विद्या मंदिर प्राचार्य सी के शर्मा ने कहा कि दिवंगत श्री सिंह को एशिया के सबसे बड़े अर्थ शास्त्री, आर्थिक सुधारों के प्रेरणता, नई शिक्षा नीति एवं देश को आधार कार्ड की शुरुआत कराकर प्रगति की नई पहचान भारत को विकसित बनाने में उनके योगदान को याद किया। प्रभा वैद्य दर्शना वृद्ध आश्रम ने मनमोहन सिंह को सरल सहज ईमानदार व्यक्तित्व बताते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित किए। कवि अवनीन्द्र खरे ?ने देशवासियों को सूचना का अधिकार जैसे कानून की देने वाला बताया। कार्यक्रम में आकाश जैन सैनानी परिवार, गोलू मिश्रा, जैन मिलन संयोजक पंकज कुमार जैन, संस्थापक सार्थक प्रयास प्रकाश जैन, स्मिता जैन, उर्मिला अधिवक्ता, इंजी. जेपी भट्ट, प्रमुख पेंशनर्स एसोसिएशन के एसएस खरे, रामबालक हरदेनिया, महेन्द्र सिंह परमार, एके दीक्षित, दिल्लाराम अहिरवार, मो. इदरीश, एलएल पटैरिया, प्रदीप लाल, एसके सारस्वत, अंकित मिश्रा आदि मौजूद रहे।








