Home डेली न्यूज़ लीग मैच के दूसरे दिन फार्मेसी और विधि संकाय ने जीत दर्ज...

लीग मैच के दूसरे दिन फार्मेसी और विधि संकाय ने जीत दर्ज की

45
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। श्री कृष्णा विश्वविद्यालय छतरपुर में स्पोर्ट फेस्टिवल 2024 के अंतर्गत स्वर्गीय बलबीर सिंह स्मृति क्रिकेट टूर्नामेंट के दूसरे दिन आकर्षक मैच देखने को मिले। आज के टूर्नामेंट कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गणेश साहू, उपाध्यक्ष जिला अधिवक्ता संघ छतरपुर तथा विशिष्ट अतिथि एडवोकेट पंकज गुप्ता, एडवोकेट प्रभात के साथ विश्वविद्यालय के कुलाधिपति डॉ. बृजेन्द्र सिंह गौतम की गारिमामयी उपस्थिति रही।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गणेश साहू ने अपने उद्बोधन मे खिलाडिय़ों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल न केवल हमें एक-दूसरे से जोड़ते हैं, बल्कि स्वस्थ शरीर और प्रसन्न मन का आधार भी बनते हैं। विशिष्ट अतिथि एडवोकेट पंकज गुप्ता ने खिलाडिय़ों के मनोबल को बढ़ाते हुए कहा कि खेल से मनुष्य की मनोवैज्ञानिक जरूरतें पूरी होती हैं तथा वह मनुष्य को सामाजिक कौशलों के विकास का भी अवसर भी प्रदान करता है। कुलाधिपति डॉ. बृजेन्द्र सिंह गौतम ने कहा कि खेल में जीत व हार दो पहलु है किसी के हिस्से में जीत तो किसी के हिस्से में हार आती है हमें हार से निराश नहीँ होना चाहिए। बल्कि सफलता में क्या कमी रह गई, इस पर चिंतन करके सुधार कर आगे बढऩा चाहिए। आज का प्रथम लीग मैच कंप्यूटर एप्लीकेशन और फार्मेसी के मध्य खेला गया पहले बल्लेबाजी करते हुए कंप्यूटर एप्लीकेशन संकाय ने निर्धारित 10 ओवर में 122 रन बनाए। इस लक्ष्य का पीछा करते हुए मात्र तीन विकेट खोकर फार्मेसी संकाय ने 123 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया। वहीं दूसरी पारी का मैच विधि संकाय और शिक्षा शास्त्र व विज्ञान संकाय के मध्य खेला गया जिसमें विधि संकाय ने 33 रनों से जीत दर्ज की।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here