Home डेली न्यूज़ कॉलेज प्रबंधन ने अचानक बढ़ा दी फीस

कॉलेज प्रबंधन ने अचानक बढ़ा दी फीस

20
0
Jeevan Ayurveda

नाराज छात्रों ने उच्च शिक्षा मंत्री को भेजा ज्ञापन

छतरपुर। शहर के सागर रोड पर स्थित पंडित मोतीलाल नेहरू विधि महाविद्यालय में अध्ययनरत एलएलबी तृतीय सेमेस्टर के छात्र-छात्राओं ने शुक्रवार को जिला प्रशासन के माध्यम से उच्च शिक्षा मंत्री और महाराजा छत्रसाल बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के कुलपति को ज्ञापन भेजकर बताया कि कॉलेज प्रबंधन द्वारा अचानक उनकी फीस बढ़ा दी गई है, जिससे वे परेशान हैं। ज्ञापन के माध्यम से छात्र-छात्राओं ने फीस यथावत रखने की मांग की है।पंडित मोतीलाल नेहरू विधि महाविद्यालय में एलएलबी तृतीय सेमेस्टर के छात्र विकास सिंह चौहान ने बताया कि पहले और दूसरे सेमेस्टर में कॉलेज प्रबंधन द्वारा छात्र-छात्राओं से फीस के ऊपर में 4500 रुपए लिए गए थे लेकिन अब तीसरे सेमेस्टर में फीस बढ़ाकर 9500 रुपए कर दी गई है, जिससे वे परेशान हैं। ज्ञापन देने पहुंचे छात्र-छात्राओं का कहना था कि यदि कॉलेज प्रबंधन उन्हें एडमीशन से पहले यह बात बता देता तो वे अपनी गुंजाइश के अनुसार प्रवेश लेते लेकिन कॉलेज प्रबंधन ने पहले उनसे 4500 रुपए मांगे, जिस कारण से उन्होंने एडमीशन ले लिया और अब बीच में पैसे बढ़ा दिए हैं, जिससे उन्हें परेशानी हो रही है। छात्र-छात्राओं के साथ ज्ञापन सौंपने पहुंचे युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष लोकेन्द्र वर्मा ने बताया कि जब छात्रों ने इस विषय पर कॉलेज प्रबंधन से बात करनी चाही तो महाविद्यालय के अधिकारी-कर्मचारियों ने ठीक से बात भी नहीं की। बहरहाल छात्र-छात्राओं ने ज्ञापन सौंपकर फीस को यथावत कराने की मांग की है और मांग पूरी न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here