Home डेली न्यूज़ कार्यक्रम से लौटे अधिकारी ने लगाई फांसी,

कार्यक्रम से लौटे अधिकारी ने लगाई फांसी,

59
0
Jeevan Ayurveda

डिप्रेशन के चलते आत्महत्या का प्रयास, पुलिस जांच में जुटी1

छतरपुर। गुरुवार की सुबह 9 बजे बक्सवाहा उद्यानिकी विभाग में पदस्थ एक प्रभारी अधिकारी डिप्रेशन के चलते फांसी के फंदे पर लटक गया, पास में मौजूद दोस्त ने देखा और फंदे से नीचे उतारा और उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसका इलाज जारी है। बुधवार को कर्मचारी खजुराहो में प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में ड्यूटी पर गया था शाम को छतरपुर में अपने स्टाफ मित्र के साथ रुक गया था डिप्रेशन के चलते सुबह उसने मित्र के मकान पर फांसी लगा ली उसके मित्र ने उसे इलाज के लिए भर्ती किया है। वहीं थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।जानकारी के अनुसार आलोक पिता शोभाराम चौहान उम्र 29 साल निवासी धार जिले का रहने वाला है। हाल निवास बक्सवाहा का रहने वाला है। बक्सवाहा उद्यानिकी विभाग में प्रभारी अधिकारी के पद पर पदस्थ है। बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के केन बेतवा लिंक परियोजना के कार्यक्रम में ड्यूटी पर गया था शाम को छतरपुर लौटा और नौगांव रोड पर रहने वाले अपने स्टाफ मित्र शैलेंद्र यादव के साथ रुक गया था। गुरुवार की सुबह 9 आलोक ने डिप्रेशन के चलते शैलेंद्र यादव के मकान में फांसी लगा ली। शैलेंद्र यादव ने उसे देखा और फांसी के फंदे से नीचे उतारा और निजी वाहन से इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया जहां ड्यूटी डॉक्टर ने उसकी हालत गंभीर देखते हुए उसे भर्ती किया है।आलोक ने बताया कि कल पीएम के कार्यक्रम खजुराहो से लौटा था रात में अपने स्टाफ मित्र शैलेंद्र यादव की मकान पर रुक गया था डिप्रेशन के चलते सुबह उसने फांसी लगाने का प्रयास किया तभी उसके मित्र शैलेंद्र यादव ने उसे बचा लिया है।उपसंचालक उद्यानिकी विभाग जगदीश सिंह ने बताया कि आलोक चौहान बक्सवाहा में प्रभारी अधिकारी है। इनकी ड्यूटी प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में खजुराहो में लगी थी ड्यूटी के बाद शाम को यह अपने स्टॉफ के दोस्त शैलेंद्र यादव के घर रुके थे सुबह घटना की जानकारी लगी है, उनको जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है हालत पहले से ठीक है, पुलिस इसमें जांच करेगी उसके बाद ही घटना का सही कारण पता लग पाएगा। ओरछा थाना प्रभारी पुष्पेंद्र यादव ने बताया कि इस मामले में मुझे कोई जानकारी नहीं है आपके माध्यम से जानकारी मिली है मैं जल्द ही इसकी जांच करवाता हूं।

Ad
  1. ↩︎
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here