
छतरपुर। राजनगर थाना अंतर्गत ग्राम बरकोहां के पास बाईक से जा रहे युवक को ई-रिक्शा चालक ने सामने से टक्कर मार दी जिससे बाईक सवार आनंद कुशवाहा एवं उसका जीजा बुरी तरह घायल हुए हैं।घायल आनंद कुशवाहा ने बताया कि वे अपने जीजा के साथ छतरपुर से राजनगर जा रहे थे तभी बरकोहां के पास सामने से ई-रिक्शा लेकर आ रहे लच्छू कुशवाहा, मंजू कुशवाहा, सुरेश कुशवाहा ने जान-बूझकर सामने से टक्कर मार दी। जिससे वे बुरी तरह घायल हुए हैं। आनंद ने आरोप लगाए कि लच्छू कुशवाहा बगैरह से उनका पुराना जमीनी विवाद चलता है जिसके चलते उन्हें जान से मारने की कोशिश की गई है।








