
छतरपुर। आज खजुराहो के होटल रेडीशन में खजुराहो डेवलोपमेन्ट एसोसिएशनस द्वारा महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया जिसमे खजुराहो एवं क्षेत्रीय विकास हेतु प्रधानमंत्री को सांसद वी डी शर्मा द्वारा ज्ञापन सोपने के लिए महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा हुई। बैठक में खजुराहो के समस्त पाँच सितारा होटल एवं ट्रेवल एजेंट, गाइड एसोसिएशन, हैंडीक्राफ्ट एवं डाइमंड व्यापारी, मतँगेश्वर सेवा समिति, दद्दा जी कल्चर सेंटर, ब्रह्मकुमारी विश्व विद्यालय माउन्ट आबू, परिवर्तन एनजीओ, मजदूर संघ एवं सभी बेंको के संचालकों ने भाग लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जल पुरुष पदमश्री उमा शंकर पांडे, विशिष्ट अतिथि डॉ नंदिता पाठक (भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष महिला मोर्चा), विनोद जैन (स्वर्णोदय तीर्थ न्यास), अनुराग शुक्ला ( गाइड ), शिक्षाविद बहिन पुष्पलता जी (माउन्ट आबू ), शिल्पी जैन (कवित्री), अविनाश तिवारी, पर्यावरणविद इंजी आकांशा टिक्कू (दिल्ली), हरीश लवानिया एवं इलियास खान (खजुराहो ट्रेवल एजेट एसोसिएशन), योगी नरेश नाथ ( योग शिक्षक) एवं श्री मतँगेश्वर बुंदेलखंड बैंक, एचडीएफसी बैंक के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल आयोजन जरनल मैनेजर विजया दत्ता ने किया एवं संचालन पंडित सुधीर शर्मा ने किया।









