Home डेली न्यूज़ कार सहित पकड़े गए दो शराब तस्कर, एक फरार

कार सहित पकड़े गए दो शराब तस्कर, एक फरार

30
0
Jeevan Ayurveda

।छतरपुर। गुलगंज थाना पुलिस ने बीती रात थाना क्षेत्र में दो शराब तस्करों को उस वक्त दबोच लिया जब वे कार में अवैध शराब भरकर जा रहे थे। थाना प्रभारी उपनिरीक्षक गुरूदत्त शेषा ने बताया कि रोड पेट्रोलिंग के दौरान सागर-कानपुर नेशनल हाइवे पर ग्राम बिलराव के पास बड़ामलहरा की ओर जा रही बोलेरो कार को रोका गया था, जिसकी जांच करने पर 23 पेटी अवैध शराब मिली। पुलिस टीम ने शराब तस्करी कर रहे चालक शिवादित्य उर्फ राजा जी पिता रमेश सिंह बुंदेला निवासी भगवां और उसके साथी प्रहलाद पिता लखन पटेल निवासी टुरया थाना बमीठा को दबोच लिया जबकि एक अन्य आरोपी भरत राजा निवासी ग्राम अमरवां अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकला। थाना प्रभारी ने बताया कि तीनों के विरुद्ध थाना गुलगंज में आबकारी अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है। उन्होंने बताया कि पकड़े गए आरोपी शिवादित्य के विरुद्ध मारपीट जैसे 3 अपराध पहले से दर्ज हैं। फरार आरोपी भरत राजा की तलाश की जा रही है।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here