
छतरपुर। छतरपुर पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थ संग्रह विक्रय एवं परिवहन करने वालों तथा सार्वजनिक स्थानों में नशाखोरी कर रहे नशाखोरों के विरुद्ध निरंतर सख्त से सख्त कार्यवाही की जा रही है। नशे में वाहन चलाने वाले वाहन चालकों की ब्रेथ एनालाइजर से जांच की जा रही है। विगत रात्रि पेट्रोलिंग के दौरान जिले के नगरीय एवं ग्रामीण थाना क्षेत्र अंतर्गत अवैध मादक पदार्थ एवं नशाखोरों के विरुद्ध कार्यवाही की गई। अवैध शराब विक्रेता, सार्वजनिक स्थानों में नशाखोरी कर रहे 8 आरोपियों को गिरफ्तार कर करीब 30 लीटर से अधिक अवैध शराब जप्त की गई।थाना नौगांव क्षेत्र अंतर्गत आरोपी महेश रिछारिया पिता अशोक रिछारिया निवासी ग्राम मानपुरा थाना नौगांव से 3.6 लीटर अवैध शराब एवं राधारमण सेन निवासी मऊरानीपुर से 5.50 लीटर से अधिक शराब जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। सार्वजनिक स्थान में नशाखोरी कर रहे आरोपी जयकरण चौबे निवासी ग्राम सुनाटी को गिरफ्तार कर विधिवत कार्यवाही की गई। थाना बड़ा मलहरा पुलिस ने अवैध शराब के आरोपी संतोष चढ़ार पिता गणपत निवासी सेंधपा के पास से अवैध मादक पदार्थ पदार्थ शराब 5 लीटर जप्त कर कार्यवाही की। थाना चंदला से आरोपी रामहेत पिता प्रागीलाल निवासी चंदला से 4.5 लीटर अवैध शराब जप्त की गई। थाना गुलगंज से आरोपी बृजेंद्र अहिरवार पिता लक्ष्मण निवासी ग्राम सरोरा से 3.6 लीटर शराब जप्त की गई। थाना भगवा से आरोपी नंदराम अहिरवार पिता बारेलाल निवासी ग्राम खरदुती से 4.5 अवैध शराब जप्त की गई। थाना बमीठा से आरोपी लखन रैकवार पिता बबलू ग्राम रनगुवा के पास से 3.8 लीटर अवैध शराब जप्त की गई।उक्त आरोपियों के पास से अवैध मादक पदार्थ जप्त कर आबकारी अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर न्यायालय उपस्थित होने हेतु पाबंद किया गया। यातायात पुलिस द्वारा नशे में वाहन चलाकर दुर्घटना प्रभावी वाहन चालकों की ब्रेथ एनालाइजर के माध्यम से जांच की जा रही है। चेकिंग के दौरान अल्कोहल पुष्टि पाए जाने पर 4 वाहन चालकों के विरुद्ध विधिवत कार्यवाही की जा रही है, प्रतिवेदन न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।








