
।छतरपुर। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देशानुसार प्रदेश के सभी जिलों में कांग्रेस सोशल मीडिया एवं आई.टी. सेल के जिलाध्यक्षों की नियुक्ति की गई है। जारी सूची में कांग्रेस सोशल मीडिया एवं आई.टी. सेल का छतरपुर जिलाध्यक्ष दीपांश यादव को मनोनीत किया गया है। संगठन द्वारा सूची के साथ जो पत्र जारी किया गया है उसके माध्यम से नवनियुक्त जिलाध्यक्ष दीपांशु यादव से उन्हें सौंपे गए दायित्व का पूर्ण निष्ठाा से निवर्हन करने की अपेक्षा की गई है। दीपांशु को जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर कांग्रेस के जिला पदाधिकारियों, उनके समर्थकों, शुभचिंतकों और ईष्टमित्रों ने शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। वहीं दीपांशु ने वरिष्ठ पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए अपनी जिम्मेदारी को ईमानदारी से निभाने की बात कही है। उल्लेखनीय है कि इससे पहले भी दीपांशु कांग्रेस सोशल मीडिया एवं आई.टी. सेल के छतरपुर जिलाध्यक्ष थे, उनके उत्कृष्ट कार्यों को देखते हुए संगठन ने उन्हें पुन: यह जिम्मेदारी सौंपी है।








