जबलपुर। लोधी समाज के होनहार बच्चों के भविष्य को देखते हुए आलोक संघ द्वारा इंदौर में हॉस्टल की शुरुआत कर समाज के शैक्षणिक स्तर को उच्चतर करने एवं समाज की तस्वीर को बदलने में आलोक हॉस्टल इंदौर अपनी नई भूमिका में परिलक्षित होने लगा है। विगत वर्ष 2 अक्टूबर 2023 को आलोक हॉस्टल का शुभारंभ इंदौर में किया गया था जिसमें समाज के 40 विद्यार्थी रहकर विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में संलग्न अपने भविष्य को संवारने में जुटे हुए हैं। हॉस्टल को संचालित करने के लिए पूरे देश से जागरूक समाजसेवियों का अर्थ के रूप में सहयोग प्राप्त हो रहा है। हॉस्टल को संचालित करने में तमाम समस्याओं/परेशानियों का सामना करना पड़ता है। हमारे इंदौर के साथी श्री रामबरन लोधी जी, डॉ मंगल सिंह जी जमीनी स्तर पर काम कर रहे हैं,इसके साथ ही श्री खुशीलाल जी लोधी, श्री मांगीलाल जी श्री ओमप्रकाश जी, श्री विजय नरवरिया जी, सुरेश कौशल जी का भरपूर सहयोग प्राप्त हो रहा है, इस टीम का हॉस्टल में निवासरत छात्रों से जीवंत संपर्क रहता है। हॉस्टल के आय व्यय के लेखा-जोखा के साथ डॉ दिलीप सिंह राजपूत जी भोपाल से निरंतर दानदाताओं के बीच में पहुंचते हैं। ग्वालियर से हरेंद्र सिंह लोधी जी दिन-रात मेहनत कर रहे हैं। ये वो लोग हैं, जो दौड़ दौड़ कर विद्यार्थियों को किसी भी प्रकार की परेशानी ना हो अपना काम छोड़कर हॉस्टल में जाकर सारी व्यवस्थाओं की समीक्षा कर समस्याओं का निराकरण करते हैं। ऐसे हमारे परम मित्र मंच, माला, सम्मान से दूर समाज के लिए वास्तविक रूप से धरातल पर कार्य कर रहे हैं। इनमें पद लोलुपता किंचित मात्र भी नहीं है। इन्हें बस एक ही जुनून है कि मेरे समाज का बच्चा आगे बढ़े। ऐसे कर्मठ एवं समर्पित साथियों के प्रति हम हृदय से सम्मान एवं कृतज्ञता ज्ञापित करते हैं।
डॉक्टर लालचंद राजपूत
अध्यक्ष राष्ट्रीय निर्वाचन समिति आलोक
इंजी आर एस लोधी प्रदेश अध्यक्ष आलोक संघ मध्य प्रदेश
🌹🌹🙏🙏🌹🌹









