Home डेली न्यूज़ चरम पर पहुंचा सरकार कप सीजन-2 का रोमांच

चरम पर पहुंचा सरकार कप सीजन-2 का रोमांच

22
0
Jeevan Ayurveda

अद्भुत श्रेयस बाजपेयी बने आकर्षण का केंद्र

।छतरपुर। शहर के पन्ना रोड स्थित शताब्दी खेल मैदान में चल रहे सरकार कप सीजन-2 का रोमांच इस समय चरम पर है। 1 दिसंबर से शुरू हुए टूर्नामेंट के लीग मुकाबले संपन्न हो चुके हैं, जिनमें सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले आगरा टीम के ऑलराउंडर श्रेयस बाजपेई ने किया है। शहर के खेल प्रेमियों के लिए श्रेयस आकर्षण का केन्द्र बने हुए हैं।आयोजक विक्की यादव ने बताया कि इस वर्ष के टूर्नामेंट में छतरपुर जिले की 32 टीमों के अलावा अन्य राज्यों की 16 टीमें भाग ले रही हैं। उन्होंने बताया कि 15 दिसंबर तक चलने वाले इस टूर्नामेंट के लीग मुकाबले संपन्न होने चुके हैं, जिनमें अभी तक सबसे अच्छा प्रदर्शन आगरा टीम के ऑलराउंडर श्रेयस बाजपेई ने किया है। श्रेयस के अलावा राहुल सोलंकी और सतीश रजक ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। विक्की ने बताया कि 13 दिसंबर को टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल मुकाबले और 14 दिसंबर को सेमी फाइनल मुकबालों के बाद और 15 को खिताबी मुकाबला होगा। उन्होंने बताया कि टूर्नामेंट की विजेता टीम को 1 लाख तथा उपविजेता टीम को 51 हजार रुपए का नगद पुरुस्कार और ट्रॉफी प्रदान की जाएगी। इसके अलावा टूर्नामेंट के बेस्ट बैट्समैन, बेस्ट बॉलर, बेस्ट फील्डर और मैन ऑफ द टूर्नामेंट चुने जाने वाले खिलाडिय़ों के लिए फि़्रज, टीवी, वॉशिंग मशीन जैसे अलग-अलग उपहार तय किए गए हैं। विक्की यादव ने बताया कि बाहर से आई टीमों के खिलाडिय़ों के रुकने और भोजन आदि की व्यवस्था भी आयोजन समिति द्वारा की गई है। उन्होंने जिले के खेलप्रेमियों से आयोजन में शामिल होकर खिलाडिय़ों और आयोजन समिति का उत्साह बढ़ाने की अपील की है।

Ad

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here