
फिल्म अभिनेता राजेश खन्ना को समर्पित है इस वर्ष का आयोजन
खजुराहो। विश्व पर्यटन नगरी खजुराहो में गत 9 वर्षों से आयोजित होते आ रहे खजुराहो अंतरराष्ट्रीय फि़ल्म फेस्टिवल के 10 संस्करण का आगाज, आज 5 दिसंबर को होगा। कार्यक्रम का उद्घाटन मध्यप्रदेश के राज्यपाल करेंगे, जबकि समापन समारोह के मुख्य मेहमान संभवत: प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव होंगे। 11 दिसंबर तक चलने वाला दसवां खजुराहो फिल्म फेस्टीवल दिवंगत फिल्म अभिनेता राजेश खन्ना को समपर्पित है, जिसमें प्रसिद्ध फि़ल्म अभिनेता-अक्षय कुमार तथा मशहूर अभिनेत्री डिंपल कपाडिय़ा आकर्षण का केंद्र रहेंगी।खजुराहो अंतरराष्ट्रीय फि़ल्म महोत्सव के संयोजक तथा प्रयास प्रोडक्शन के निदेशक राजा बुंदेला ने बताया कि 10वां आयोजन दक्षिण मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र के शिल्पग्राम परिसर में होने जा रहा है। उन्होंने बताया कि अभिनेता अक्षय कुमार तथा अभिनेत्री डिंपल कपाडिय़ा के अलावा कई अन्य जाने-माने फिल्म अभिनेता और अभिनेत्रियां इस आयोजन में शामिल होंगी। हर बार की तरह इस बार भी महोत्सव में देश-विदेश की फिल्मों का भी प्रदर्शन होगा, जिसके लिए पहले की तरह टपरा टाकीजें तैयार हो गई हैं। जो महोत्सव में देश-विदेश के कलाकारों और निमार्ताओं-निर्देशकों के साथ-साथ फि़ल्म प्रशंसकों, पर्यटकों तथा स्थानीय दर्शकों के लिए आकर्षण का केन्द्र रहेंगी। आयोजक राजा बुन्देला ने बताया कि खजुराहो को सीधे मुम्बई से जोडऩे वाली कोई फ्लाइट न होने के कारण फिल्म जगत के सितारों, निर्माता और निर्देशकों को यहां लाना चुनौती रहता है, लेकिन वे इस आयोजन को प्रतिवर्ष कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं, उन्होंने कहा कि इस आयोजन से बुंदेली जनता को भी मजा आने लगा है।फेस्टिवल से बदली कई बुंदेली प्रतिभाओं की किस्मतश्री बुन्देला के अनुसार छत्रसाल, आल्हा-ऊदल और रानी लक्ष्मीबाई जैसे वीर-वीरांगनाओं की इस धरती को राग रंग का साधन समझे जाने वाले फिल्म उद्योग से परिचित कराना है। राजा बुन्देला बहुत हद तक अपने उद्देश्व में सफल रहे हैं। गौरतलब है कि खजुराहो में शेखर कपूर, बोनी कपूर, चंद्रप्रकाश सिंह, मणिरत्नम जैसे फिल्मकार या तो रूचि ले रहे हैं या अपनी फिल्में यहां फिल्माकित कर चुके हैं। ओरछा, चित्रकूट और खजुराहो आज मुंबई वा फिल्म जगत के लिए प्रिय डेस्टिनेशन बन चुके हैं। हिंदी फिल्मोद्योग का यही प्यार आज बुंदेलखंड के युवाओं के लिए न सिर्फ आजीविका का बड़ा आधार बन चुका है बल्कि बुंदेली रंगमंच, कला,साहित्य और सिनेमा से जुड़े प्रतिभावान युवाओं के लिए मंच बन चुका है।दोपहर में खजुराहो पहुंचेंगेप्रदेश के राज्यपाल मंगुभाई पटेल आज गुरुवार 5 दिसम्बर 2024 को दोपहर 2 बजकर 40 मिनिट पर हेलीकॉप्टर से खजुराहो एयरपोर्ट पहुंचेंगे और यहां से सर्किट हाउस खजुराहो के लिए रवाना होंगे। शाम 06:30 बजे पहल वाटिका में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय खजुराहो फिल्म फेस्टिवल में भाग लेने के उपरांत शुक्रवार की सुबह 9 बजे राज्यपाल खजुराहो एयरपोर्ट से हेलीकॉप्टर से भोपाल के लिए रवाना होंगे।









