Home डेली न्यूज़ छतरपुर जिले की आपराधिक घटनाओं पर सपा प्रदेश अध्यक्ष मनोज यादव का...

छतरपुर जिले की आपराधिक घटनाओं पर सपा प्रदेश अध्यक्ष मनोज यादव का बड़ा बयान

103
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। जिले में लगातार हो रही आपराधिक घटनाओं को लेकर समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मनोज यादव ने शनिवार को छतरपुर प्रवास के दौरान पीडि़त परिवारों से मुलाकात की और एक निजी होटल में आयोजित प्रेस वार्ता के माध्यम से गंभीर चिंता जताई।
मनोज यादव ने सबसे पहले नौगांव क्षेत्र में हुए पंकज प्रजापति हत्याकांड को लेकर उनके परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने प्रेस वार्ता में बताया कि हत्याकांड में अभी तक कुछ आरोपी फरार हैं, जिनकी शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की गई है। साथ ही पीडि़त परिवार को शस्त्र लाइसेंस दिए जाने की भी मांग उठाई।
इसके बाद उन्होंने लवकुशनगर थाना क्षेत्र में एक महिला के अपहरण के मामले में भी संबंधित परिवार से मुलाकात की। यादव ने कहा कि पुलिस इसे प्रेम प्रसंग का मामला बता रही है, जबकि यह पूरी तरह से अपहरण है। उन्होंने पीडि़ता के परिवार को सुरक्षा और शस्त्र लाइसेंस देने की मांग भी की।
यही नहीं, लालोनी गांव में राधे कुशवाहा के साथ हुई मारपीट की घटना पर भी उन्होंने प्रतिक्रिया दी और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की।
सपा प्रदेश अध्यक्ष ने बमीठा थाना क्षेत्र के सूरजपुर गांव में पटवारी प्राण सिंह की संदिग्ध मौत के मामले में भी उनके परिजनों से उनके घर जाकर मुलाकात की और सांत्वना दी। उन्होंने इस घटना की निष्पक्ष जांच की मांग भी की। इस दौरान समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष कपूर सिंह यादव सहित अन्य कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here