
छतरपुर। मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ ने कार्य विस्तार की दृष्टि से जिलों में संयोजक नियुक्त किए हैं। प्रदेश महामंत्री जितेंद्र सिंह ने प्रदेश अध्यक्ष हेमंत श्रीवास्तव की अनुशंसा पर श्रीकांत मिश्रा को छतरपुर जिले का संयोजक नियुक्त किया है तथा चार सहसंयोजकों की नियुक्ति भी की है, जिसमें स्वतंत्र त्रिपाठी, विपिन दीक्षित, जितेंद्र गौर और नम्रता शुक्ला शामिल हैं। श्री मिश्रा ने बताया कि वे शीघ्र ही तहसील एवं ब्लॉक संयोजकों की नियुक्ति करेंगे। वहीं श्रीकांत की नियुक्ति पर भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष हरेंद्र चंदेल, मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष देवेन्द्र हिंगवासिया, मजदूर संघ के विभाग प्रमुख अशोक पटैरिया, जिला मंत्री राजेंद्र सिंह, जिला अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह, बिजली महासंघ के अध्यक्ष विनोद सैनी, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता संघ की प्रदेश मंत्री संध्या त्रिपाठ, आशा उषा संघ की प्रदेश उपाध्यक्ष हीरा देवी चंदेल, जगदीश चतुर्वेदी, राजेन्द्र चौरसिया, राममिलन शुक्ला, दिलीप शुक्ला, कृष्ण कान्त रैकवार, देवेन्द्र कुमार सुमन, भगवान दास पटैल, नन्दकिशोर दहायत, कृष्ण प्रताप सिंह, कृष्ण कान्त रैकवार आदि ने बधाइयां देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की है।









