Home डेली न्यूज़ जांच कर आरोपियों को गिरफ्तार करने यादव समाज ने एसपी को सौपा...

जांच कर आरोपियों को गिरफ्तार करने यादव समाज ने एसपी को सौपा ज्ञापन

27
0
Jeevan Ayurveda

पुलिस ने 8 लोगों पर दर्ज किया मामला, 3 गिरफ्तार

छतरपुर। सोमवार की दोपहर एक सैकड़ा यादव समाज के लोगों ने एकत्र होकर एसपी कार्यालय में जांच करने और आरोपियों को गिरफ्तार करने लिए आवेदन दिया है। आवेदन देने आए पीडि़त ने बताया कि आठ लोगों ने उसके लड़के के साथ मारपीट की थी। उसके बाद उसे मार कर एक पेड़ से लटका दिया था थाने में शिकायत करने के बाद थाना पुलिस ने मामूली धाराओं में केस दर्ज किया है। पीडि़त ने एसपी को आवेदन देकर धाराएं बढ़ाने और मुआवजा दिलाने की मांग की है।जानकारी के अनुसार मृतक सोनू पिता रामदीन यादव निवासी ग्राम पिपरिया का रहने वाला है। पूर्व में जिसके साथ आठ लोगों ने मारपीट करते हुए उसे पेड़ से लड़का दिया था।आवेदन के अनुसार मृतक परिवार को पालने वाला अकेला व्यक्ति था जिस कारण परिवार की आर्थिक स्थिति बहुत खराब है यादव समाज ने आवेदन एसपी को दिए आवेदन में कहा है कि पीडि़त परिवार को 50 लाख रुपए मुआवजा दिया जाए, साथ ही शेष आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाए, आरोपियों के मकान गिराए जाएं, आरोपी दबंग है इसलिए परिवार को सुरक्षा दिलाई जाए। वहीं परिजनों की शिकायत पर सटई थाना पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में अभी भी पांच आरोपी फरार है जिनकी पुलिस तलाश कर रही है।ओबीसी महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रूपेश यादव ने कहा कि हम लोगों ने एसपी कार्यालय का घेराव किया है। पुलिस ने केवल तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। वहीं अन्य आरोपी फरार है जिन्हें जल्द गिरफ्तार किया जाए। पुलिस ने जैसे अन्य अपराधियों के मकान तोड़े हैं उसी तरह इनके भी मकान गिराने की कार्यवाही की जाए। पीडि़त के पिता रामदीन यादव ने बताया कि गांव के आठ लोगों ने लड़के की हत्या की थी 15 दिन हो चुके हैं लेकिन पुलिस ने अन्य आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया है आरोपी जान से मारने की धमकी दे रहे हैं।वहीं सटई थाना प्रभारी दीपक यादव ने बताया कि एक लड़के ने फांसी लगा ली थी जिसके बाद थाना पुलिस ने 306 का मुकदमा दर्ज करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है अन्य लोगों की तलाश की जा रही है जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here