Home डेली न्यूज़ हम होंगे कामयाब पखवाड़े में दिया गया प्रशिक्षण

हम होंगे कामयाब पखवाड़े में दिया गया प्रशिक्षण

29
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। पुलिस द्वारा महिला संबंधी अपराधों से बचाव एवं महिला सुरक्षा प्रावधानों तथा शासन की योजनाओं के संबंध में शैक्षणिक संस्थानों, एवं संबंधित स्थान में जाकर निरंतर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। हम होंगे कामयाब पखवाड़े के तहत गत रोज छतरपुर पुलिस की महिला सुरक्षा शाखा, महिला एवं बाल विकास, चिकित्सा अधिकारी एवं अभियोजन अधिकारी के द्वारा जिला पंचायत छतरपुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं किशोर बालिकाओं को बेटी पढ़ाओ-बेटी बचाओ, सुरक्षा संबंधी प्रावधान पॉक्सो एक्ट तथा शासन द्वारा महिला संबंधी योजनाओं से अवगत करते हुए प्रशिक्षित किया गया। साथ ही यौन चिकित्सा के संबंध में भी जानकारी दी गई। कार्यक्रम में उपस्थित सभी के द्वारा महिला शिक्षा, सुरक्षा एवं जागरूकता के संबंध में शपथ ली गयी। कार्यक्रम में जिला परियोजना अधिकारी नेहा जैन, एडीपीओ केके गौतम, महिला सुरक्षा शाखा से उप निरीक्षक तबस्सुम खान, महिला एवं बाल विकास से सदस्य, चिकित्सा अधिकारी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ती एवं बालिकाएं उपस्थिति रहे।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here