Home डेली न्यूज़ रेलवे पुल के नीचे अधजली अवस्था में मिली अज्ञात लाश

रेलवे पुल के नीचे अधजली अवस्था में मिली अज्ञात लाश

27
0
Jeevan Ayurveda

हत्या के बाद लाश को जलाए जाने की संभावना, जांच में जुटी पुलिस

बमीठा। थाना क्षेत्र में शनिवार की सुबह रेलवे पुल के नीचे अज्ञात व्यक्ति की अधजली लाश पड़ी मिली, जिसकी सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और अधजले शव को कब्जे में लेकर घटना स्थल से साक्ष्य एकत्रित किए गए। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ ही पुलिस द्वारा शव की शिनाख्त करने का प्रयास किया जा रहा है। ऐसी संभावना जताई जा रही है कि किसी ने पहले मृतक की हत्या की और इसके बाद सूखे तिलसटे से शव को जलाया गया।बमीठा थाना प्रभारी आशुतोष श्रोत्रिय ने बताया कि सुबह के वक्त गंज और बसारी के मध्य स्थित रेल्वे पुल के नीचे अधजली अवस्था में शव पड़े होने की जानकारी मिली थी, जिसके बाद एफएसएल टीम के साथ पुलिस बल मौके पर पहुंचा। घटना स्थल का निरीक्षण करते हुए एफएसएल टीम ने साक्ष्य एकत्रित किए और पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए राजनगर भेजा गया। उन्होंने बताया कि घटनास्थल का मुआयना करने के बाद ऐसा प्रतीत हो रहा है कि किसी ने पहले मृतक की हत्या की और इसके बाद सूखे तिलसटे पर शव रखकर जलाने का प्रयास किया। फिलहाल पुलिस शव की शिनाख्त करने का प्रयास कर रही है। विवेचना में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here