Home डेली न्यूज़ संगीतमय श्रीमद् भागवत आज से

संगीतमय श्रीमद् भागवत आज से

38
0
Jeevan Ayurveda

3 बजे प्रारंभ होगी कलश यात्रा

छतरपुर। एक सप्ताह तक चलने वाली संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा आज से चेतगिर कॉलोनी में हनुमान जी के मंदिर के सामने होने जा रही है। कथा वाचक पं. भगवती प्रसाद कौशिक अपनी अमृतमयी वाणी द्वारा कथा का वाचन करेंगे। कथा दोपहर 2 बजे से प्रारंभ होकर शाम 7 बजे तक चलेगी।कलश यात्रा सोमवार को दोपहर 3 बजे चेतगिर मंदिर से प्रारंभ होगी। जो जवाहर मार्ग, चेतगिर कॉलोनी तथा सीताराम कॉलोनी के मुख्य मार्गों से गुजरेगी। कलश यात्रा पश्चात श्रीमद् भागवत कथा का वाचन आचार्य श्री द्वारा किया जाएंगा। जिसमें श्रीमद्भागवत माहात्म्य, ज्ञान वैराग्य भाक्ति चरित्र, धुन्धकारी उद्धार, श्री शुकदेव जी का प्राकट्य तथा परीक्षित जन्म की कथा होगी। सभी कथा प्रेमियों से अनुरोध है कि अधिक से अधिक संख्या में सम्मिलित होकर पुण्य लाभ प्राप्त करते हुए कथा का आनंद उठाएं।

Ad

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here