
छतरपुर। फोटो निर्वाचक नामावली के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2025 के प्रचलित कार्य की रौल प्रेक्षक धनंजय सिंह भदौरिया, जिला निर्वाचन अधिकारी (स्था.निर्वा.) पार्थ जैसवाल द्वारा स्टेंडिंग कमेटी की बैठक ली गई। बैठक कलेक्ट्रेट सभाकक्ष छतरपुर में सम्पन्न हुई। जिसमें मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक में जेंडर रेशियों, ईपी रेशियों, फॉर्म 6, 7 एवं 8 के अंतर्गत किए गए सत्यापन, बीएलओ द्वारा किया गया भ्रमण कार्य और फोटो निर्वाचक नामावली की संक्षिप्त पुनरीक्षण के संबंध में समीक्षा की गई। रौल प्रेक्षक श्री भदौरिया द्वारा बड़ामलहरा में जेंडर रेशियों को सुधारने के निर्देश दिए गए। साथ ही चंदला क्षेत्र में छूटे हुए महिला मतदाताओं के नाम वोटर लिस्ट में बीएलओ के माध्यम से विशेष प्रयास कर नाम जोड़े जाने के निर्देश दिए। बैठक में पीडब्ल्यूडी वोटर्स एवं बीएलओ द्वारा लगाए गए विशेष कैम्प एवं मतदान केन्द्र की जानकारी एआरओ से ली।








