Home डेली न्यूज़ भीड़ का फायदा उठाकर चोरी करने वाले 4 चोर गिरफ्तार

भीड़ का फायदा उठाकर चोरी करने वाले 4 चोर गिरफ्तार

59
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। विगत दिनों छतरपुर जिले में भीड़ का फायदा उठाकर आरोपियों द्वारा भिन्न-भिन्न स्थानों में चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था, संबंधित थाने में भारतीय न्याय संहिता के तहत चोरी का अपराध पंजीबद्ध किया गया था।थाना नौगांव क्षेत्र अंतर्गत पृथक पृथक स्थान में चोरी की घटना को अंजाम देने वाले 2 चोर कमलेश चढ़ार पिता रामस्वरूप निवासी खरगापुर जिला टीकमगढ़, हरि राम चढ़ार पिता गोवर्धन निवासी बड़ा मलहरा, थाना सिविल लाइन क्षेत्र अंतर्गत पृथक पृथक स्थान में चोरी की घटना को अंजाम देने वाले 2 चोर इरफान खान पिता फरयाद खान निवासी छोटी गल्ला मंडी टीकमगढ़, भगत सिंह पिता मुरारी गोसाई जिला कोटा राजस्थान को पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार कर अभिरक्षा में लिया गया। आरोपियों के पास से चोरी किया गया मोबाइल, पर्स एवं अन्य सामग्री जप्त की गई है। विवेचना कार्यवाही जारी है। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी नौगांव निरीक्षक सतीश सिंह थाना प्रभारी सिविल लाइन निरीक्षक वाल्मीकि चौबे, एवं पुलिस टीम की मुख्य भूमिका रही।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here