Home डेली न्यूज़ एसपी ने संचालित यात्री वाहनों को मार्गो के अनुसार सीरियल नंबर किये...

एसपी ने संचालित यात्री वाहनों को मार्गो के अनुसार सीरियल नंबर किये वितरित

152
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। जिले में यातायात व्यवस्था की सक्रियता एवं दुर्घटना से बचाव हेतु यातायात पुलिस द्वारा निरंतर यातायात अभियान चलाया जा रहा है साथ ही यात्रियों की सुरक्षा एवं सुविधाओं का भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
जिले में यात्रियों की सुविधा एवं सुरक्षा हेतु पृथक-पृथक क्षेत्र में चलने वाले यात्री वाहन जैसे ऑटो, ई रिक्शा संबंधित वाहनों पर सीरियल नंबर निर्धारित किए गए हैं।
आज पुलिस अधीक्षक अगम जैन द्वारा कार्यालय के नजदीक स्थान पर एकत्रित किये गए नगर के समस्त मार्गो के 100 से अधिक ऑटो पर मार्गो के अनुसार निर्धारित सीरियल नंबर वाहनों पर अंकित किए गए। सीरियल नंबर के अनुसार वाहन संबंधी संपूर्ण जानकारी जैसे रजिस्ट्रेशन नंबर, वाहन चालक का ड्राइविंग लाइसेंस, चालक का मोबाइल नंबर, दस्तावेजों की वैधता तिथि इत्यादि का संधारण यातायात थाने में किया जा रहा है।
रात्रि के समय या अन्य समय में यात्री का सामान किसी कारणवश वाहन में छूट जाता है या अन्य कोई अनहोनी होती है, जल्दबाजी में वाहन का रजि. नंबर यात्री नोट नहीं कर पता है, सीरियल नंबर से वाहन संबंधी जानकारी पुलिस से आसानी से उपलब्ध हो जाएगी एवं गुम या खोया हुआ सामान यात्री के सुपुर्द या अन्य समस्याओं का निराकरण आसानी से किया सकता है साथ ही शिकायत या सूचना मिलने पर संचालित सीसीटीवी कैमरे के माध्यम से निर्धारित सीरियल नंबर के अनुसार वाहन स्वामी एवं वाहन चालक तक आसानी से पहुंचा जा सकता है। इसी क्रम में जिले के समस्त मार्गो में चलने वाले यात्री वाहन ऑटो एवं ई रिक्शा वाहन पर भी यह कार्यवाही की जा रही है।
इस अभियान का यह उद्देश्य है कि अनावश्यक एक क्षेत्र के चलने वाले वाहन दूसरे क्षेत्र में जाकर जाम या विवाद की स्थिति निर्मित करते हैं, उन पर भी नियंत्रण एवं आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा सकेगी। वाहन चालकों द्वारा यात्री के प्रति दुव्र्यवहार, नकारात्मक भाषा शैली, नशे में वाहन चलाने के प्रति भी ऑटो संगठन से समन्वय बनाते हुए जानकारी एकत्र कर कठोर कार्यवाही की जाएगी। इस अभियान में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विक्रम सिंह के मार्गदर्शन में यातायात प्रभारी निरीक्षक बृहस्पति साकेत के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा जिले के सभी मार्गों में कार्यवाही की जा रही है।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here