
किसानो को अधिकारियों ने समझाया, बोले हमारी जिम्मेदारी आपको खाद मिलेगी
लवकुशनगर। इन दिनो बोवनी का समय चल रहा है ऐसे में बोवनी के लिये किसानो को खाद की आवश्यकता होती है। लेकिन समय पर किसानो को उचित मात्रा में खाद उपलब्ध नही हो पा रही है खाद न मिलने से परेशान किसानो ने सुबह 8 बजे पुराने बस स्टेण्ड में जाम लगा दिया । 15 दिनो से किसान सुबह 5 बजे केन्द्र पहुंच कर इंतजार करते नजर आ रहे है लेकिन खाद न मिलने से मायूस होकर वापस लौट रहे है। अवधेश सिंह राजपूत ने बताया कि 20 किलोमीटर दूर से आ रहे लेकिन खाद नही मिल रही वही केन्द्रो में खाद की कालाबाजारी हो रही, खाद की बोरी 1800 की दी जा रही है। इसी तरह अरबिंद यादव ने बताया कि खाद के लिये परेशान है खेतो की नमी खत्म हो रही है, अभी अगर बोवनी नही होगी तो फिर बोवनी का समय निकल जायेगे जिससे हम लोग फसल तक नही बो पायेगे।खाद न मिलने से गुस्साये करीब 1 सैकड़ा से अधिक किसानो ने पुराने बस स्टेण्ड पहुंच कर जाम लगा दिया और जमकर नारेबाजी की। जाम लगने की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। किसानो को समझा कर थाना परिसर बुलाया गया। किसान थाने में पहुंचे जहॉं पर एसडीओपी नवीन दुबे, तहसीलदार संदीप श्रीवास्तव, टीआई परसराम डावर ने किसानो से उनकी समस्या सुनी। टीआई परसराम डावर ने कहॉं कि आप लोग जाम लगाएं, जाम लगाने से किसी की तबियत खराब है या फिर हमारी आपकी बहिन, बेटी स्कूल, कॉलेज जा रही है जिससे उनको समस्या होती है इसलिये आप लोग समस्या को बताये आपकी समस्या का समाधान किया जायेगा। तहसीलदार से किसानो ने कहॉं कब मिलेगी खाद? कौन लेगा जिम्मेदारी? तहसीलदार संदीप श्रीवास्तव ने कहा प्रशासन और हम दोनों मिलकर जिम्मेदारी लेते हैं कि आपको समय पर खाद उपलब्ध कराई जाएगी। तहसीलदार संदीप श्रीवास्तव ने कहा खाद की रैक लगभग कल आ जायेगी और आपको परसो खाद उपलब्ध करा दी जायेगी हमारी जिम्मेदारी है आपको खाद उपलब्ध कराना।जहां एक और प्रशासन खाद के लिए किसानों के साथ कंधे से कंधे मिलाकर चल रही है वही कालाबाजारी करने वाले लोग प्रशासन को ही चूना लगाते हुए नजर आ रहे है। अगर किसानों को समय पर और प्रशासन द्वारा तय किए गए मूल्य पर खाद नहीं मिलती है तो किसान उग्र आंदोलन कर सकते है जिसकी जिम्मेदार सरकार की होगी।









