Home डेली न्यूज़ शास्त्री जी की पदयात्रा से भारत वर्ष में जागृत होगी सनातनी आध्यत्मिक...

शास्त्री जी की पदयात्रा से भारत वर्ष में जागृत होगी सनातनी आध्यत्मिक चेतना: मुनिश्री अक्षय सागर जी महाराज

29
0
Jeevan Ayurveda


पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री जी की पदयात्रा के लिए खजुराहो के सभी प्रमुख मंदिरो में हुई विशेष आरती एवं अभिषेक

खजुराहो। सांसद विष्णु दत्त शर्मा की इच्छानुसार मतँगेश्वर सेवा समिति एवं दद्दा जी इंटरनेशनल कल्चर सेंटर के प्रमुख पंडित सुधीर शर्मा के संयोजन में बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री जी की पद यात्रा को सफल बनाने के लिए उनके अनुयायीयों द्वारा मदिरों एवं देवालयों में विशेष पूजा अर्चना एवं आरती की गई। सर्व प्रथम ब्रह्म मुहूर्त में मतँगेश्वर मन्दिर एवं झाड़ू वाले बाबा की समाधी पर आरती की गई। वहीं गेल के बब्बा जू, त्रिलोखर धाम बगराजन माता मन्दिर एवं जैन अतिशय क्षेत्र खजुराहो में भगवान शांतिनाथ मन्दिर में शांति धारा की गई तथा आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज के उत्तराधिरी आचार्य श्री समय सागर जी महाराज एवं मुनि संघ ने 21 नवंबर से 29 नवंबर तक उनकी पद यात्रा के लिए साधुवाद एवं आशीर्वाद दिया। आचार्य श्री अक्षय सागर जी महाराज ने बताया कि पंडित जी की यह यात्रा जमीन, वायु, सूर्य शक्तियों से उनके अंदर एक नई ऊर्जा का संचालन होगा तथा उनकी आध्यत्मिक शक्ति में भी एक नया अध्याय शुरू होगा। धरती माता से जुडऩा विश्व की शक्तियों से सीधा साक्षात्कार कराता है एवं प्रकृति से सीधा सम्बन्ध स्थापित होता है। नगर परिषद अध्यक्ष खजुराहो अरुण अवस्थी ने बताया कि यह पूजा अर्चना पंडित सुधीर शर्मा के संयोजन में लगातार 09 दिन तक चलेंगी। आज की आरती एवं पूजन में प्रमोद त्रिपाठी, राजेश यादव, मनीष नायक, सरोज, कुशुम, विनोद जैन, राकेश जैन, ऋषभ जैन आदि शामिल रहे।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here