Home डेली न्यूज़ 14 दिसम्बर को आयोजित होने वाली नेशनल लोक अदालत को सफल बनाने...

14 दिसम्बर को आयोजित होने वाली नेशनल लोक अदालत को सफल बनाने के लिए बैठक सम्पन्न

85
0
Jeevan Ayurveda


छतरपुर। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली के निर्देशन में एवं मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के मार्गदर्शन में एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण छतरपुर की अध्यक्षता में गुरुवार 21 नवम्बर को ए.डी.आर. सेंटर, जिला न्यायालय छतरपुर में क्लेमेंट अधिवक्तागण एवं बीमा कंपनी के अधिवक्तागण के साथ आगामी 14 दिसम्बर 2024 को आयोजित होने वाली नेशनल लोक अदालत के सफल आयोजन हेतु बैठक का आयोजन किया गया।
उक्त बैठक में उपस्थित समस्त ने क्लेम प्रकरणों में आ रही समस्याओं एवं उनके समाधान पर विस्तृत चर्चा की। साथ ही आगामी नेशनल लोक अदालत में अधिक से अधिक प्रकरणों को राजीनामा के माध्यम से निपटारा कराये जाने के संबंध में चर्चा की। जिसमें समस्त बीमा कंपनी के अधिवक्तागण आदि ने भाग लेकर आगामी नेशनल लोक अदालत को सफल बनाने का संकल्प लिया। उपस्थित सभी अधिवक्तागण ने उनके द्वारा पैरवी किए जा रहे प्रकरणों के बारे में जानकारी दी। साथ ही प्रकरणों के निराकरण में आ रही समस्याओं को समाधान करने का आग्रह किया।
 प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अध्यक्ष रविन्दर सिंह जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, के मार्गदर्शन में अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण छतरपुर द्वारा निर्देशित किया गया कि प्रकरणों के निराकरण में आ रही समस्याओं को दूर किया जाएगा। साथ ही आगामी 14 दिसम्बर को आयोजित होने वाली नेशनल लोक अदालत में अधिक से अधिक संख्या में राजीनामा के माध्यम से प्रकरणों का निराकरण कराए जाने के लिए निर्देशित किया गया

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here