Home डेली न्यूज़ राजनगर में दिव्यांगो को ट्राइसाइकिल सहित उपकरण वितरण किए गए

राजनगर में दिव्यांगो को ट्राइसाइकिल सहित उपकरण वितरण किए गए

56
0
Jeevan Ayurveda


भारत सरकार की एडिप योजना के अंतर्गत दिए गए उपकरण
खजुराहो। राजनगर जनपद पंचायत कार्यालय परिसर में भारत सरकार की महत्वाकांक्षी एडिप योजना के अंतर्गत सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग द्वारा क्षेत्र के दिव्यांग जनों को शिविर लगाकर उपकरण वितरण  किए गए। शिविर में 56 दिव्यांग जनों को ट्राई साइकिल बैसाखी सहित अन्य उपकरण दिए गए उपकरण पाकर दिव्यांगजन खुश दिखाई दिए। कार्यक्रम में जनपद उपाध्यक्ष पुष्पेंद्र अवस्थी ने केन्द्र तथा राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए बताया इस क्षेत्र के विधायक अरविंद पटेरिया दिन रात गरीबों हक दिलाने प्रयास करते रहते है। इस कार्य में भी उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। भाजपा सरकार भी अंतिम पंती के व्यक्ति तक लाभ हेतु प्रतिबद्ध है। कार्यक्रम में जनपद पंचायत की अध्यक्ष श्रीमती प्रेमबाई मनीराम कुशवाहा, संजय मिश्रा, पुष्पेंद्र अहिरवार गिरजा शंकर अवस्थी विजय अहिरवार सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here