
छतरपुर। मातगुवां थाना पुलिस द्वारा पूर्व में गांजा तस्करी पर कार्रवाई करते हुए तीन लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया था। प्रकरण के दो आरोपियों को पहले ही पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था, जबकि तीसरा आरोपी फरार था। बीते रोज मातगुवां पुलिस ने तीसरे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।मातगुवां थाना प्रभारी उप निरीक्षक वीरेंद्र रैकवार ने बताया कि माह नवंबर में मातगुंवा के बिजावर रोड पर ग्राम कोंडऩ के पास करीब 4 किलो अवैध गांजा के साथ पुलिस टीम ने दो आरोपी राम अवतार विश्वकर्मा पिता रामदीन विश्वकर्मा एवं भैयन चौधरी पिता सुमेरा चौधरी दोनों निवासी ग्राम शिरशी पटना थाना सुनवानी जिला पन्ना को गिरफ्तार किया था, जबकि उनका एक साथी छत्रपाल सिंह पिता चतुर सिंह उम्र 44 साल निवासी चौका थाना मातगुवां फरार हो गया था, जिसे पुलिस ने गत रोज गिरफ्तार कर लिया है।









