Home डेली न्यूज़ रजक समाज द्वारा होने वाले सामूहिक विवाह सम्मेलन के संबंध में रखी...

रजक समाज द्वारा होने वाले सामूहिक विवाह सम्मेलन के संबंध में रखी गई बैठक

145
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। शहर के पन्ना रोड पर स्थित रेलवे स्टेशन के पास सुन्दर लाल श्रीवास के फार्म हाउस पर अखिल भारतीय धोबी महासंघ जिला इकाई छतरपुर मध्य प्रदेश के संरक्षण में आज बैठक राखी गई। बैठक में सबसे पहले संत गार्डगे जी महाराज के चित्र पर समाज के द्वारा पुष्प माला चढ़ाई गई। रजक समाज द्वारा रखी गई बैठक के संबंध में रजक के जिला अध्यक्ष रवि कुमार श्रीवास ने जानकारी देते हुए बताया कि रजक समाज द्वारा हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी समाज द्वारा सामूहिक विवाह सम्मेलन आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिले से शामिल हुए समाज के सभी लोगों ने बैठक में अपने अपने विचार रखे और निर्णय लिया गया कि आगामी 20 फरवरी को सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर पूरे जिले से रजक समाज के लोग उपस्थित रहे।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here