Home डेली न्यूज़ छतरपुर में नाबालिग छात्र लापता, परिजनों ने जताई अपहरण की आशंका

छतरपुर में नाबालिग छात्र लापता, परिजनों ने जताई अपहरण की आशंका

52
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। ग्राम पाली थाना बिजावर की रहने वाली मालती यादव पति अच्छेलाल यादव (उम्र 40 वर्ष) ने अपने ससुर नत्थू यादव के साथ थाने पहुंचकर बेटे के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। महिला ने पुलिस को बताया कि उसका बड़ा बेटा आशीष यादव उम्र 15 वर्ष छतरपुर के ओम सरस्वती स्कूल में कक्षा 9वीं का छात्र है और पढ़ाई के दौरान हनुमान टोरिया के पीछे स्थित उदगम हॉस्टल में रहता था। दीपावली की छुट्टियों पर वह घर ग्राम पाली आया हुआ था। छुट्टियां समाप्त होने पर 26 अक्टूबर 2025 को दोपहर करीब 3 बजे उसे बिजावर बस स्टैंड से छतरपुर जाने वाली पूजा बस में बैठाया गया था।
रात करीब 9 बजे जब महिला ने पड़ोसी नरेंद्र यादव के मोबाइल से हॉस्टल के इंचार्ज भैयाजी पटेल को फोन कर बेटे से बात करनी चाही, तो पता चला कि आशीष यादव हॉस्टल नहीं पहुंचा है। इसके बाद परिजनों ने रातभर बिजावर, मातगुवां और छतरपुर में रिश्तेदारों के यहां तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। आज सुबह जब परिजनों ने ओम सरस्वती स्कूल में संपर्क किया, तो पता चला कि आशीष स्कूल भी नहीं पहुंचा। महिला ने आशंका जताई है कि अज्ञात व्यक्ति उसके बेटे को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। पुलिस ने अपराध धारा 137(2) बीएनस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here