Home डेली न्यूज़ मुँह देखकर नही बल्कि योग्यता व कार्य देखकर संगठन मे दायित्व दे:...

मुँह देखकर नही बल्कि योग्यता व कार्य देखकर संगठन मे दायित्व दे: केविनेट मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल

30
0
Jeevan Ayurveda

👉 लोधी समाज की प्रदेश बैठक व अधिवेशन मे हुआ समाज की दशा व दिशा पर चिंतन

       मध्यप्रदेश लोधा लोधी लोध क्षत्रिय महासभा के प्रादेशिक अधिबेशन व बैठक का आयोजन रविवार को भोपाल के मानस भवन मे आयोजित किया गया जिसमे बतौर मुख्य अतिथि मध्यप्रदेश शासन के केबिनेट मंत्री प्रहलाद पटेल ने कहा समाजिक संगठन मे कार्य करने बालों को स्थान देना चाहिए ना की किसी का मुँह देखकर। संगठन मे शक्ति है, जिसे अपना इतिहास पता नही वह समाज आगे नही बढ़ सकता, आपकी कार्ययोजना व नियोजन गुणवत्ता पूर्ण होना चाहिए यदि ऐसा है तो कम होकर भी बहुत कुछ किया जा सकता है। राज्य मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी ने कहा संगठन शासक्तिकरण पर जोर देने की बात कही। उन्होंने यह भी कहा कि हम अपने को ही पहचाने आत्मशक्ति का निश्चय ठाने।
  लोधी समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष उत्तर प्रदेश के एटा सदर विधायक विपिन वर्मा ने कहा संगठन मे शक्ति है, संगठित रहेंगे तो ही हम आगे बढ़ सकेंगे। इस अवसर पर बंडा विधायक वीरेंद्र सिंह लंबरदार, बालाघाट विधायक श्रीमती अनुभव मुंजारे एवं पूर्व विधायक एवं पूूर्व निगम अध्यक्ष प्रदुम्न सिंह पूर्व एवं राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष व खनिज विकास निगम अध्यक्ष कोक सिंह नरवरिया जी, पूर्व मंत्री व लोधी समाज प्रदेश अध्यक्ष जालम सिंह जी पटेल, महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष तृप्ति बाबू सिंह लोधी, दिल्ली से जीतेन्द्र लोधी जी, कमलेश वर्मा कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष, आशा उपवंशी, खिलान सिंह लोधी, भानुप्रताप विजय पड़रिया, शंकर मेहतो इत्यादि विशेष रूप से उपस्थित रहे जिन्होंने समीक्षा बैठक ली और मार्गदर्शन दिया। इस अवसर पर पूरे मध्य प्रदेश से प्रत्येक जिले से जिला अध्यक्ष एवं प्रदेश कार्यकारणी पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम मे सभी जिलों के जिला अधिकारियों ने अपने अपने जिले का प्रगति प्रतिवेदन एवं कार्ययोजना प्रस्तुत की।
      सागर जिला से शहरी जिला अध्यक्ष डॉ रामस्वरूप राजपूत, ग्रामीण जिला अध्यक्ष जगदीश सिंह लोधी जी के नेतृत्व मे पदाधिकारीगण एवं अनेक समाजसेवी सजातीय बंधु शामिल हुए।
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here