Home डेली न्यूज़ इतिहास और धर्म को समेटे हुए है छतरपुर जिले का अचट्ट गांव

इतिहास और धर्म को समेटे हुए है छतरपुर जिले का अचट्ट गांव

227
0
Jeevan Ayurveda

मान्यता: बैजनाथ तालाब में नहाने से दूर हो जाते हैं चर्म 1रोग

छतरपुर। जिले के अनेक ग्राम पुरातात्विक धरोहर से सम्पन्न हैं। इन गांवों में आज भी प्राचीन धर्म, कला और संस्कृति की छाप देखने को मिलती है। पुरातात्विक महत्व होने के बाद भी सरकारी उदासीनता के कारण ये गांव और यह प्राचीन धरोहर उपेक्षित पड़ी है, इन्हीं में से एक गांव है अचट्ट। नौगांव और ईशानगर के बीच मौजूद इस गांव में धर्म और इतिहास से जुड़ीं कई निशानियां मौजूद हैं। गांव में खेतों में खुदाई शुरू करते ही कई मूर्तियां मिलने लगती हैं। मान्यता है कि गांव में मौजूद बैजनाथ तालाब में नहाने से चर्म रोगियों का रोग दूर हो जाता है।गांव के मंदिर में मौजूद है विष्णु भगवान की चंदेलकालीन मनमोहक प्रतिमाग्राम अचट्ट में एक प्राचीन मंदिर मौजूद है जहां भगवान विष्णु की लगभग 5 से 6 फीट ऊंची प्रतिमा है। अपने तरह की एक अलग कारीगरी के साथ इस प्रतिमा का निर्माण किया गया है। प्रतिमा चंदेलकालीन बताई जाती है। पत्थर से निर्मित भगवान विष्णु खड़ी हुई अवस्था में प्रचुर ज्योति युक्त बड़े नेत्रों के साथ दिखाई पड़ते हैं। प्रतिमा को देखकर ही इसकी भव्यता और इसके धार्मिक महत्व को महसूस किया जा सकता है। इसी तरह गांव में एक सहस्त्र मुखी शिवलिंग मौजूद है। आमतौर पर सहस्त्र मुख वाले शिवलिंग चंदेलकाल के बताए जाते हैं। उक्त दोनों ही प्रतिमाएं जमीन की खुदाई से बाहर निकली थीं। ग्रामीण बताते हैं कि भगवान विष्णु का ही एक नाम अच्छित है इन्हीं के नाम पर कभी यह क्षेत्र अच्छितनगर हुआ करता था जो बाद में अपभ्रंश होते हुए अचट्ट हो गया।खेतों की खुदाई में मिलते हैं इमारतों के अवशेषअचट्ट गांव में आज भी 10 से 15 फीट की खुदाई पर ही मलबे के रूप में मिट्टी की जगह पुरानी ईंटें मिलने लगती हैं। यहां के ग्रामीण बताते हैं कि उनके खेत में अब तक खुदाई में कई छोटी-बड़ी खण्डित मूर्तियां मिल चुकी हैं। एक प्रतिमा मां अंजनी और बाल हनुमान की है जिसमें लेटी हुई अवस्था में दोनों प्रतीत हो रहे हैं। ग्रामीणों के अनुसार मूर्तियां मिलना हमारे गांव में एक सामान्य बात हो गई है। अब तक कई प्राचीन मूर्तियां यहां मिल चुकी हैं। कुछ मूर्तियों को गांव के मंदिर में रखा गया है तो वहीं कुछ मूर्तियां चोरी चली गईं।सुरंग वाला कुआं और बैजनाथ तालाबगांव में एक खेत की खुदाई के दौरान जब एक स्थान पर मिट्टी ज्यादा धसक गई तो वहां से मलबा हटाया गया। इस स्थान पर ग्रामीणों को एक ऐसा कुआं मिला जिसमें नीचे के तरफ एक सुरंग मौजूद थी। वक्त के साथ सुरंग भीतर से मलबे में धंस गई है लेकिन कुएं के नीचे अब भी उसे स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है। गांव में एक बैजनाथ तालाब भी मौजूद है। ऐसी मान्यता है कि त्वचा रोग से जूझ रहे लोग इस तालाब में स्नान करने के बाद ठीक हो जाते हैं।

Ad

  1. ↩︎
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here