
छतरपुर। छतरपुर तहसीलदार श्रीमती रंजना यादव की कार्य प्रणाली एवं भ्रष्टाचार के विरोध में तहसील परिसर में अधिवक्ताओं द्वारा पिछले लगभग 33 दिनों से की जा रही हड़ताल गुरुवार को एसडीएम के आश्वासन पर समाप्त हुई। अधिवक्ताओं द्वारा की गई हड़ताल को आज छतरपुर कलेक्टर संदीप जी आर के निर्देशन में छतरपुर एसडीएम बलबीर रमन के आश्वासन पर अधिवक्ताओं की हड़ताल समाप्त की है। बलबीर रमन ने अधिवक्ताओं के साथ बैठक की, जिसमें अधिवक्ताओं ने अपनी मांगें उनके सामने रखीं। उक्त मांगों को पूरा करने का भरोसा एसडीम छतरपुर ने दिया, जिसके बाद हड़ताल समाप्त कर दी गई। इस अवसर पर अधिवक्ता लक्ष्मीकांत चतुर्वेदी, यूनुस खान, एके सक्सेना, बीडी गुप्ता, संतोष द्विवेदी, उपकरण पटेल, केके खरे, मोहम्मद साकिर, लक्ष्मी नामदेव सहित अन्य अधिवक्तागण उपस्थित रहे।








