
छतरपुर। यातायात पुलिस द्वारा सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु जिले के शैक्षणिक संस्थानों और सार्वजनिक स्थलों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया जा रहे हैं, जिसके तहत शुक्रवार को शहर के सागर रोड पर स्थित निजी एक स्कूल में कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम में एएसपी विक्रम सिंह ने छात्र-छात्राओं से संवाद कर उनकी शैक्षणिक स्थिति जानी और इसके बाद शिक्षकों, विद्यालय के स्टाफ सहित छात्र-छात्राओं से यातायात जागरूकता के संबंध में विस्तृत चर्चा की। उन्होंने सभी को परिवार की जिम्मेदारियों को दृष्टिगत रखते हुए वाहन चलाने की सलाह दी। इसके अलावा छात्र-छात्राओं को साइबर अपराध से बचाव और महिला सुरक्षा संबंधी प्रावधानों से भी अवगत कराया गया। कार्यक्रम में यातायात प्रभारी निरीक्षक बृहस्पति साकेत ने यातायात एवं एक सुसज्जित सुरक्षित सड़क संस्कृति का विकास कैसे करें, के बारे में संवाद कर जानकारी साझा की।








