Home डेली न्यूज़ धार्मिक विधि विधान से मनाया गया भगवान महावीर का 2551 वाँ निर्वाण...

धार्मिक विधि विधान से मनाया गया भगवान महावीर का 2551 वाँ निर्वाण कल्याणक

34
0
Jeevan Ayurveda

जैन मंदिरों में चढ़ाया गया निर्वाण लाडू

छतरपुर। जैन धर्मावलंबियों के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी का 2551 वाँ निर्वाण कल्याणक पूरे देश के साथ साथ नगर के सभी जैन मंदिरों में धूमधाम और पूरे धार्मिक विधि विधान से मनाया गया। अतिशय क्षेत्र डेरापहाड़ी,बड़े जैन मंदिर, श्री नेमीनाथ जिनालय, श्री अजितनाथ जिनालय मेला ग्राउंड, चेतगिरी जैन मंदिर,ग्रीन एवेन्यू सहित नगर के सभी जैन मंदिरों में श्रावकों द्वारा भगवान का पूजन, अभिषेक आदि कर निर्वाण लाडू चढ़ाया गया।जैन समाज के डा सुमति प्रकाश जैन एवं प्रो पीके जैन के मुताबिक भगवान महावीर स्वामी ने पावापुर से प्रत्यूष बेला में निर्वाण को प्राप्त किया था तथा सायंकाल उनके गणधर गौतम स्वामी को केवल ज्ञान की प्राप्ति हुई थी।इसी उपलक्ष्य में देश विदेश में निवासरत जैन समाज आज के दिन को दीपावली के रूप में मनाती है।श्रावकजन अल सुबह अपने समीपी जैन मंदिर पहुंच कर भगवान का पूजन, अभिषेक, शांतिधारा इत्यादि धार्मिक क्रियाएं पूरे मनोयोग से कर भगवान को निर्वाण लाडू चढ़ाते हैं।कई श्रावक श्राविकाएं अपने हाथों से बहुत सुंदर और मनोहारी लाडू बनाते और सजावट करते हैं,जो दीप के साथ भगवान के समक्ष सामूहिक रूप से जयकारे के साथ चढ़ाया जाता है।इस पावन प्रसंग पर देश में शांति, समरसता,भाईचारे और देश की चहुंमुखी समृद्धि की मंगलभावना भाते हैं। सभी जैन मंदिरों में गुरुवार की सुबह भरी संख्या में उपस्थिति और धार्मिक प्रभावना रही। जैन समाज के अध्यक्ष अरुण जैन अन्नू, उपाध्यक्ष अजय फट्टा, रीतेश जैन, महामंत्री स्वदेश जैन,कोषाध्यक्ष जितेन्द्र जैन, सह मंत्री अजित जैन तथा समस्त कार्यकारिणी ने इस पावन अवसर की सभी बंधुओं को हार्दिक बधाई देते हुए उनकी सुख समृद्धि की कामना की है।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here