Home डेली न्यूज़ विधायक ने तिलोहां उप स्वास्थ्य केंद्र का किया भूमि पूजन

विधायक ने तिलोहां उप स्वास्थ्य केंद्र का किया भूमि पूजन

33
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। राजनगर तहसील क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत तिलोहां में आज राजनगर विधायक अरविंद पटेरिया ने 65 लाख की लागत से बनने वाले एक स्वास्थ्य केंद्र का भूमि पूजन किया।भूमि पूजन के अवसर पर विधायक अरविंद पटेरिया ने कहा कि तिलोहा ग्राम में उक्त यह स्वास्थ्य केंद्र लगभग 1 वर्ष में बनकर तैयार हो जाएगा जिससे अब गांव के लोगों को कहीं दूर नहीं जाना होगा तथा लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं सुलभ हो सकेंगी। इस अवसर पर कार्यक्रम में उपस्थित राजनगर ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर डॉक्टर बमोरिया ने कहा कि उन्होंने पहली बार ऐसा देखा है कि क्षेत्र में स्वास्थ्य को लेकर लगातार कई बड़े कार्य हो रहे हैं। भूमि पूजन कार्यक्रम में इंजीनियर वीरेंद्र अहिरवार, सरपंच प्रतिनिधि गजराज सिंह, भाजपा नेता रजऊ राजा तथा रामकुमार अवस्थी सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here