Home डेली न्यूज़ पुजारी ने अनिश्चितकालीन धरना की मांगी अनुमति

पुजारी ने अनिश्चितकालीन धरना की मांगी अनुमति

34
0
Jeevan Ayurveda

हनुमान जी को लेकर पुजारी ने किया था प्रदर्शन

छतरपुर। नौगांव क्षेत्र के ग्राम कुलवारा में स्थित श्री धनुषधारी मंदिर के पुजारी ने बीते मंगलवार को जिला मुख्यालय आकर प्रशासन के सामने अपनी बात रखी थी। न्यायालय के आदेश पर पुजारी पुरूषोत्तम नायक को वैध आधिपत्यधारी घोषित किया गया था। न्यायालय से आदेश होने के बाद प्रतिवादी नंदू राजपूत ने हल्का पटवारी से लेकर तहसीलदार तक अवैध आर्थिक लाभ पहुंचाकर स्टे ले लिया। परिस्थितियां यह हैं कि न्यायालय के आदेश का पालन नहीं हो रहा और पुजारी परेशान घूम रहा है। पुजारी पुरूषोत्तम नायक ने न्याय न मिलने तक अनिश्चितकालीन धरना करने की मांग प्रशासन से की है।

Ad

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here