Home डेली न्यूज़ नाली निर्माण कार्य रूकवाया, खुदाई के बाद मिट्टी से हो रही परेशानी

नाली निर्माण कार्य रूकवाया, खुदाई के बाद मिट्टी से हो रही परेशानी

30
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। जनपद पंचायत बक्स्वाहा अंतर्गत ग्राम पंचायत जैतूपुरा के मगरई मजरा में 15वें वित्त के तहत वार्ड नं.20 में नाली निर्माण का कार्य कराया जा रहा था। नाली बनाने हेतु खुदाई भी की गई लेकिन अब कुछ लोगों ने इस कार्य को रूकवा दिया है। शिकायत किए जाने पर काम तो रोक दिया गया लेकिन खोदी गई मिट्टी परेशानी का सबब बन रही है। नाली खुदाई के लिए दो से तीन फिट गहरी खाई बन गई है जिसमें जानवर गिरकर दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं। बारिश के दिनों में यह खाईयां घरों के भीतर पानी पहुंचा रही थीं। जनपद पंचायत सीईओ को आवेदन देकर नाली निर्माण तुरंत शुरू कराने की मांग की गई है। ज्ञापन के दौरान सोनेलाल यादव, महेश यादव, रामभरोसे यादव, ब्रजमोहन यादव, सतीश यादव, जीवन यादव सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here