
छतरपुर। 15 अक्टूबर को फरियादी दिलीप अग्रवाल निवासी नौगांव के ट्रक खराब होने से बुन्देलखन्ड पेट्रोल पम्प के पास खड़ा कर सुधार होने, सोमू त्रिपाठी निवासी सटई रोड छतरपुर द्वारा ट्रक खडा करने के नाम पर अवैधानिक तरीके से डरा धमका कर पांच हजार रुपये मांगने संबंधी रिपोर्ट पर थाना नौगांव में भारतीय न्याय संहिता के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया। आरोपी को गिरफ्तार कर विधिवत कार्यवाही की गई साथ ही आरोपी सोमू त्रिपाठी के विरुद्ध प्रथक से प्रतिबंधात्मक कार्यवाही कर एसडीएम कोर्ट नौगांव पेश किया गया।








