Home डेली न्यूज़ वायरल वीडियो में अवैध कट्टे के साथ दिखा युवक

वायरल वीडियो में अवैध कट्टे के साथ दिखा युवक

32
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। मंगलवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में एक युवक अवैध कट्टे के साथ दिखाई देने के बाद पुलिस ने मामले को संज्ञान में लिया है। वायरल वीडियो में दिख रहा युवक कट्टे का प्रदर्शन करते हुए नजर आ रहा है। एएसपी विक्रम सिंह ने बताया कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर वायरल हुए वीडियो को पुलिस ने संज्ञान में लेकर पड़ताल शुरु कर दी है। प्राथमिक जानकारी के मुताबिक उक्त वीडियो महाराजपुर थाना क्षेत्र का है, जिसे छोटू पटैरिया नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। मामले की जांच हेतु महाराजपुर थाना प्रभारी को निर्देश दिए गए हैं। जल्द ही संबंधित युवक को हिरासत में लिया जाएगा और सख्त कार्रवाई की जाएगी। एएसपी ने युवाओं को चेतावनी देते हुए कहा कि जो युवा सोशल मीडिया पर अवैध हथियारों का प्रदर्शन करते हैं, उन्हें चिन्हित कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here