Home डेली न्यूज़ खुर्दा गांव में हुई चोरी के 5वें आरोपी को पुलिस ने पकड़ा

खुर्दा गांव में हुई चोरी के 5वें आरोपी को पुलिस ने पकड़ा

52
0
Jeevan Ayurveda

आरोपी पर पूर्व से दर्ज हैं कई मामले

छतरपुर। विगत माह जून में ग्राम खुर्दा के एक घर से रात्रि में सोने चांदी के जेवरात व नगद राशि चोरी की रिपोर्ट पर थाना नौगांव में चोरी का अपराध पंजीबद्ध किया गया था। इस चोरी के पुलिस द्वारा अब तक 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी की कुछ सामग्री जब्त की गई थी। अब पुलिस ने एक अन्य इनामी आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।नौगांव थाना क्षेत्र के ग्राम खुर्दा में जून माह में हुई चोरी के 5वें आरोपी को पुलिस ने दबोचा है। पुलिस अधीक्षक अगम जैन द्वारा चोरी की घटना से जुड़े आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु आठ हजार रूपए का इनाम घोषित किया था। थाना नौगांव पुलिस द्वारा घर में घुसकर चोरी की घटना कारित करने वाले 4 अन्तर्राज्यीय आरोपी जय सिंह परमार उर्फ छोटे राजा निवासी चरखारी महोबा, तेज प्रताप उर्फ पोके राजा निवासी ग्राम खुर्दा थाना नौगांव, चैनू कुशवाहा निवासी ग्राम मकरबई थाना कबरई महोबा, विजय सोनी निवासी चरखारी को गिरफ्तार कर अभिरक्षा में लिया गया। अभियुक्तों के पास से 19 तौला सोने के, 900 ग्राम चांदी के आभूषण, नगद रुपए 61 हजार, 315 बोर के 2 देशी कट्टा व 2 जिंदा कारतूस बरामद किए गए थे। घटना में प्रयुक्त वाहन स्कॉर्पियो व मोबाइल 3 नग बरामद किए गए थे।चोरी की घटना से जुड़े शेष अन्य आरोपियों की तलाश जारी थी। चोरी की घटना के इनामी आरोपी इदरीश खान निवासी मकरबई महोबा को गिरफ्तार कर अभिरक्षा में लिया गया। चोरी की संपत्ति में शेष सोने की अंगूठी, नगद 5800, प्रयुक्त देशी 315 बोर का कट्टा, कारतूस जप्त किया गया। आरोपी इदरीस के विरुद्ध चोरी, बलवा, हत्या का प्रयास, एनडीपीएस, अवैध हथियार, गैंगस्टर एक्ट जैसे आधा दर्जन से अधिक अपराध पंजीबद्ध हैं, थाना जुझारनगर में चोरी के अपराध का फरार स्थाई वारंटी भी था। अभियुक्त को न्यायालय पेश कर जेल भेजा जा रहा है। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी नौगांव निरीक्षक सतीश सिंह, चौकी प्रभारी लुगासी बलराम सिंह यादव, थाना प्रभारी प्रकाश बमोरी सत्येंद्र यादव, प्रधान आरक्षक लखन, आरक्षक सोनू पंकज, प्रहलाद, धर्मेंद्र, थाना प्रकाश बम्होरी पुलिस एवं साइबर टीम की मुख्य भूमिका रही।

Ad

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here